प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार : राजेश शुक्ल

 


-यमुनापार के 1436 बूथों पर सुनी गई ‘मन की बात’

प्रयागराज, 26 अप्रैल (हि.स)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उक्त विचार भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने करछना में व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को रविवार को प्रयागराज यमुनापार जिले के 1436 बूथों, 4 विधानसभाओं, 311 शक्ति केन्द्रों एवं 20 मंडलों में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों ने रेडियो, टीवी व सोशल मीडिया माध्यमों से सुना।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि भाजपा यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने करछना के बूथ संख्या 55 पर कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम सुना और अपने विचार व्यक्त किये। वहीं, जिला संयोजक एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में नारीबारी क्षेत्र के बूथ संख्या 269 पर आम नागरिकों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि ‘मन की बात’ जनभागीदारी बढ़ाने वाला कार्यक्रम है, जो देश को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूक्लियर व विंड एनर्जी, भगवान बुद्ध की शिक्षाएं, प्रकृति संरक्षण, बाँस सेक्टर, प्राचीन ग्रंथों, मैथमैटिकल ओलम्पियाड एवं डिजिटल जनगणना जैसे विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में आनन्द तिवारी, गिरीश कुमार चतुर्वेदी, रामेश्वरी देवी, मिथिलेश वर्मा, कमलेश वर्मा, मनोज आदिवासी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र