आयुष्मान कार्ड : स्वास्थ्य विभाग जनपद स्तर पर करेगा संशोधन
मुरादाबाद, 06 जुलाई (हि.स.)। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद स्तर पर संशोधन किया जा सकेगा। नोडल अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने सोमवार को बताया कि इससे मिसमैच डाटा के मामलों को निस्तारित कर लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया जिले में 3,64,930 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने हैं। अभी तक करीब 40 हजार परिवार इससे वंचित हैं। जिले के 944 गांवों में से 11 ऐसे गांव हैं, जहां पर एक भी लाभार्थी का कार्ड नहीं बन सका है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि पहले डाटा में संशोधन करने का हमारे पास अधिकार नहीं था, जबकि अब हमें मुख्य लाभार्थी को छोड़कर उनके पिता, पति व जेंडर में संशोधन कर सकते हैं। इससे हमें डाटा मैच करने में मदद मिलेगी और कार्ड आसानी से बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रत्येक पीएचसी से गांव-गांव टीमें भेजी जा रही हैं, ताकि आयुष्मान कार्ड आसानी से बनवाए जा सकें।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल