भारतीय संस्कृति का आधार हाय-हैलो नहीं : डाॅ शेफाली सिंह

 


बिजनौर, 23 फरवरी (हि.स.)। जनपद बिजनौर के धामपुर के रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्त शक्ति संगम समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉक्टर शेफाली सिंह चौहान ने अन्य अतिथियाें कमलेश सैनी, डॉ अनामिका, मीनू मेहरोत्रा व प्राचार्य हमेंद्र सिंह संग किया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा मुरादाबाद ङा0 शेफाली सिंह चौहान ने कहा कि कार्यक्रम नारी शक्ति के एकत्रीकरण का आधार है, यह कार्यक्रम नारी शक्ति का जागरण है। उन्होंने मोदीजी की मां, लाल बहादुर शास्त्री की मां आदि नारी शक्ति का स्मरण किया। कहा कि हमें सप्त शक्ति के माध्यम से देश को जोड़ने वाले तत्वों को जोड़ना है। हमारे 16 संस्कारों में से मातृ शक्ति ही है। उन्होंने मातृभाषा का सम्मान करने को कहा। भारतीय संस्कृति के मूलभूत आधार नमस्ते, प्रणाम को भूलाकर, हाय-हैलो को अपनाना शर्म की बात है। मां बच्चों को सिखाती है। सप्त शक्ति संगम से हमें संस्कार लेकर जाना है।

इस अवसर पर विद्या मंदिर के बच्चाें ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संचालिका आचार्या पूर्णिमा शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। विशिष्ट अतिथि कमलेश सैनी (पूर्व विधायक चांदपुर), अध्यक्षा डॉक्टर अनामिका प्रोफेसर वर्धमान कॉलेज बिजनौर सहित अन्य लाेग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा शर्मा ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र