हाथरस में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकलेगी प्रभात फेरी
Apr 12, 2026, 20:47 IST
हाथरस, 12 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।
डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ सादाबाद ने संघ के अध्यक्ष अवनीश सागर ने जानकारी दी कि प्रभात फेरी मंगलवार को सुबह 9 बजे अंबेडकर पार्क, आगरा चुंगी से प्रारंभ होगी। यह नगर के मुख्य बाजार से होते हुए विनोबा नगर तक पहुंचेगी। वहां से वापस लौटकर चौधरी चरण सिंह तिराहा होते हुए अंबेडकर पार्क, मोहल्ला कैथ वाला पोखर वाला में इसका समापन होगा। प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना