केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

 






गोरखपुर, 16 मई (हि.स.)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को गुरु गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर आगमन पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी ने उनका अभिनंदन किया। शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजन किया। मंदिर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने उन्हें शिवगोरक्ष नामाकृत अंगवस्त्र भेंट किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय