कठिन परिश्रम से छात्रों काे मिला शत-प्रतिशत परिणाम : मोनिका गुप्ता

 


कानपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। छात्रों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। विद्यालय का 100 प्रतिशत परिणाम हमारी शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हुई है। आगे भी इसी प्रकार के परिणाम देने का लक्ष्य रखा गया है। सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। यह बातें गुरुवार को गुरु हर राय अकादमी की प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता ने कही।

रामादेवी सनिगवां स्थित गुरु हर राय अकादमी के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और आईएससी (कक्षा 12वीं) दोनों ही परीक्षाओं में 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया, जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय बना।

कक्षा 10वीं के परिणाम में आदर्श मिश्रा और माहीका वर्मा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। जीवांश और देव माणिक ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तन्मय तिवारी ने 95.8 प्रतिशत और हर्ष यादव ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा हिमांशु सिंह कुशवाहा ने 95.4 प्रतिशत, ध्रुवांश त्रिवेदी ने 94.6 प्रतिशत, मानसी सिंह ने 93.8 प्रतिशत और कृष्णा त्रिपाठी ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वहीं कक्षा 12वीं के परिणाम में आराध्या जायसवाल ने 97.25 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। आद्या जायसवाल, सान्वय कुशवाहा, वैभव जायसवाल और देव सिंह ने 95.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पंकज सिंह राजपूत ने 95 प्रतिशत, दिव्यांशी पाण्डेय ने 94.5 प्रतिशत, अनुष्का चतुर्वेदी ने 94 प्रतिशत, आयुष सिंह धांगर ने 93.5 प्रतिशत तथा जाह्नवी सिंह ने 93.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कक्षा 10वीं में 35 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि कक्षा 12वीं में 30 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक मनमोहन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके समर्पण, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए विद्यालय प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप