राज्य मंत्री की अगुवाई में उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा

 


हमीरपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को हमीरपुर नगर में लक्ष्मी बाई तिराहे से शहीद स्मारक तक जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की उपस्थिति में 151 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद, सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, सुनील पाठक, दुष्यंत सिंह परिहार, लक्ष्मी नारायण, सत्तीदीन प्रजापति, युवराज सिंह प्रमुख, आशीष पालीवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, अम्ब्रेस कुमारी, संजय दीक्षित, शिवशंकर सिंह लाला, राम निषाद मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए कार्यकर्ताओं और लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर में भ्रमण किया। इस दौरान पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने लोगों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया गया कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता रही। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। इस तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री नरवेंद्र सिंह, लक्ष्मी रतन साहू, ओमेश सिंह, रामदेव सिंह, आशीष पालीवाल, किशन व्यास सिंह, साधना सिंह, आराधना राजपूत, ज्योत्सना सिंह, बसंत सोनी, रणवीर सिंह, अंकित सिंह चंदेल एवं जनपद मंडल के पदाधिकारी तथा स्थानीय लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा