हमीरपुरः गांवों में बन रहे जल रोक बांध और खेत-तालाब

 


राठ गोहांड क्षेत्र में दर्जनों ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यहमीरपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष रोजगार सृजन दिवस के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत गांवों में जल रोक बांध, खेत-तालाब सहित अन्य विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने सोमवार को बताया कि इन कार्यों के जरिए ग्रामीण श्रमिकों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा ळें राठ विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलेहटा, मुस्करा खुर्द, कुर्रा, बसेला, कुल्हेंडा, खड़ाखर, धमना, टिकरिया, सैदपुर, कैंथा, बहगांव और परा सहित दर्जनों गांवों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विशेष रोजगार सृजन दिवस के अवसर पर ग्रामीण श्रमिकों ने श्रमदान कर विभिन्न कार्यों में योगदान दिया। इन कार्यों के माध्यम से गांवों में रोजगार सृजन के साथ ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

श्रमिकों के परिश्रम से बदलती है गांवों की तस्वीरराठ विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि विशेष रोजगार सृजन दिवस ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उनकी मेहनत को सम्मान देने और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मेहनतकश श्रमिक ग्रामीण विकास की असली ताकत हैं। उनके परिश्रम से ही गांवों की तस्वीर बदलती है और विकास की नई राहें बनती हैं। श्रमिकों के समर्पण से आत्मनिर्भर गांवों और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिलती है।

गोहांड ब्लॉक में भी जल संरक्षण के कार्यगोहांड विकासखंड की ग्राम पंचायत धनौरी, अकौना और जखेड़ी, बरुआ, इटैलिया बाजा, नहदौरा, चुरहा, अतरा, सेना आदि में जल रोक बांध निर्माण के कार्य कराए गए हैं। वहीं, चिल्ली सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों में खेत-तालाब और अन्य विकास कार्यों को विशेष रोजगार सृजन दिवस के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। इन कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को गति देने के साथ स्थानीय श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना है।

वर्षा जल संरक्षण से खेती को मिलेगा सहारागांवों में जल रोक बांध और खेत-तालाब का निर्माण वर्षा जल को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बारिश के पानी को रोककर उसका संचयन करने से कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इससे जल संरक्षण की व्यवस्था मजबूत होने के साथ खेती-किसानी को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं, इन निर्माण कार्यों से गांवों में उपयोगी परिसंपत्तियां तैयार हो रही हैं, जो भविष्य में ग्रामीण जरूरतों को पूरा करने में सहायक बन सकती हैं। विशेष रोजगार सृजन दिवस के तहत गांवों में विकास कार्य संचालित करने का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर काम उपलब्ध कराना है। जल रोक बांध, खेत-तालाब और अन्य निर्माण कार्यों के माध्यम से रोजगार सृजन के साथ ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मनोज गुप्ता, ग्राम पंचायत सचिव नरेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमर चंद्र अनुरागी, प्रधान प्रतिनिधि हरनारायण, समाजसेवी कर्ण सिंह राजपूत सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा