अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान
मुरादाबाद, 27 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की जिला पिछला वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा ने रविवार को बताया कि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने शादी अनुदान योजना के तहत गरीब अभिवावकों की पुत्री के विवाह के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस योजना के तहत पात्र परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए 20,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
जिला पिछला वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा ने आगे बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) से होना अनिवार्य है परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपए तक होनी चाहिए पात्र व्यक्ति विवाह की तिथि से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए विभाग के पोर्टल shadianudan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी विवाह की ओर से पात्रता पूरी करने वाले आवेदनों के आधार पर योजना का लाभ दिया जाएगा।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल