ब्रदर्स वियर शोरूम में युवाओं के लिए मिलेगी जिम और स्पोर्ट्स वियर की रेंज
कानपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। युवाओं के बदलते फैशन और पसंद को ध्यान में रखते हुए बर्रा क्षेत्र में ब्रदर्स वियर के नए शोरूम की शुरुआत की गई। यहां बेहतर गुणवत्ता और उचित कीमतों पर जिम वियर, स्पोर्ट्स वियर और स्ट्रीट वियर के आकर्षक परिधान उपलब्ध कराए गए हैं। यह बातें रविवार को बर्रा-6 स्थित एचआईजी सत्या हॉस्पिटल के पीछे ब्रदर्स वियर के नए शोरूम के शुभारंभ के दौरान संचालक हिमांशु पाल और प्रियांशु पाल ने कहीं।
शोरूम का उद्घाटन दोनों संचालकों की मां गीता पाल ने फीता काटकर किया। शुभारंभ समारोह में परिवार के सदस्यों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दोनों संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। शोरूम में युवाओं के लिए फैशन और फिटनेस से जुड़े कपड़ों की अलग-अलग रेंज रखी गई है। यहां 500 से 1400 रुपये तक की कीमत में विभिन्न डिजाइन के परिधान उपलब्ध हैं।
संचालक हिमांशु पाल और प्रियांशु पाल ने बताया कि उनका प्रयास ग्राहकों को ट्रेंडी डिजाइन के साथ अच्छी गुणवत्ता वाले कपड़े उचित कीमतों पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि युवाओं की पसंद और जरूरतों के अनुसार शोरूम में कलेक्शन तैयार किया गया है।
इस अवसर पर अधिवक्ता ऋषभ अवस्थी सहित अन्य अतिथियों ने शोरूम की शुरुआत पर खुशी जताई। समारोह के दौरान शोरूम संचालक हिमांशु पाल का जन्मदिन भी खास अंदाज में मनाया गया। कानपुर के अधिवक्ताओं और अतिथियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम में शिव शंकर पाल, ललित पाल, ऋषभ अवस्थी और लक्की त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप