जन भवन गौशाला में राज्यपाल ने गायों को गुड़-रोटी खिलाई

 


लखनऊ, 05 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से प्रदेश में पशुपालन पखवाड़ा (23 जनवरी से 06 फरवरी 2026) चल रहा है। 14वें दिन गुरुवार को जन भवन स्थित गौशाला में राज्यपाल ने गायों को रोटी एवं गुड़ खिलाया। इस दौरान जन भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने जन भवन गौशाला की गायों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा स्वच्छता एवं समय पर खानपान व देखरेख के निर्देश दिये। उन्होंने गौशाला परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक