गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल गाड़ी का अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में होगा संचालन
मुरादाबाद, 21 अगस्त हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर (05057/05058) स्पेशल गाड़ी को नियमित गाड़ी के रूप में परिवर्तित करते हुए अब गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (15095/15096) के रूप में साप्ताहिक संचालन किया जाएगा।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि गाड़ी संख्या गोरखपुर दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (15095) का नियमित संचालन 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को गोरखपुर से तथा दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (15096) का संचालन 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली से किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 15095 गोरखपुर दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस 10ः45 पर गोरखपुर से चलेगी जो खलीलाबाद बस्ती गोंडा बिडवाल सीतापुर बरेली होते हुए सुबह 9:03 पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 5 मिनट ठहराव के बाद 9ः08 पर मुरादाबाद से चलकर गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12ः50 पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
वही वापसी में दिल्ली गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 15096 दिल्ली जंक्शन से दोपहर 2ः10 पर चलेगी और गाजियाबाद होते हुए शाम 5ः18 पर मुरादाबाद स्टेशन पहुंचेगी और उपरोक्त सभी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन सुबह 6ः30 पर गोरखपुर पहुंचेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल