छह साल की बच्ची की सर्पदंश से माैत
Sep 13, 2026, 21:43 IST
हाथरस, 13 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश हाथरस सादाबाद क्षेत्र के गांव सरूपा में छह साल की बच्ची की सर्पदंश से माैत हाे गई।
सरूपा गांव के मनोज कुमार की बेटी प्रांजल (6) घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक सांप ने उसके पैर में काट लिया। प्रांजल ने तुरंत अपने परिवार को बताया। उसके पैर पर सांप के काटने के निशान देखकर परिवार में बिना देर किए बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की और तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। उपचार के बाद भी उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज और निगरानी के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले बच्ची को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना