गाजियाबाद-मुरादाबाद मेमू 25 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी

 


मुरादाबाद, 14 सितंबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि दिल्ली मंडल (उत्तर रेलवे) के गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म 04 पर रेल लाईन एवं स्लीपर बदलने संबंधी मरम्मत एवं विकास कार्य के लिए 25 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक 10 दिन के लिए पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। जिस कारण मुरादाबाद मंडल में संचालित गाड़ी संख्या 64553 ( मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू ) तथा गाड़ी संख्या 64554 ( गाजियाबाद - मुरादाबाद मेमू जेसीओ 25 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल