गंगा दशहरा पर हजारो भक्तो ने लगाई डुबकी
फर्रुखाबाद,24 जून (हि.स.)। गंगा दशहरा के अवसर पर पांचालघाट पर हजारो भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर आत्मिक आनन्द व मानसिक शांति की अनुभूति की। इस दौरानभक्तों की उमड़ी भीड़ की बजह मार्ग सकरे पड़ गए। कई बार पांचालघाट पर जाम लग गया।लेकिन पुलिस की सक्रियता से यातायात तत्काल बहाल कर दिया गया।
वैसे तो जिले के श्रंगीरामपुर,ढाई घाट,धूमघाट पर भक्तो की भारी भीड़ लगी रही। सुवह 4 बजे से शुरू हुआ गंगा स्नान समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद मौके पर डटे रहे। गंगा स्नान के समय पीएसी के तैराक जवान नाव से घूम घूम कर जायजा लेते रहे। मेले में भारी संख्या में महिला पुलिस बल तैनात रहा।
इस मौके पर।मां गंगा के तट पर स्थित पौराणिक हनुमान गढ़ी अमेठी कोहना भैरव घाट मंदिर के पास तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन अनुष्ठान का आज समापन हो रहा है।
कार्यक्रम संयोजक राजीव कुमार रस्तोगी ने बताया कि 22-23 जून से चल रहे अनुष्ठान में मां गंगा, यमुना, सरस्वती एवं गोस्वामी तुलसीदास जी की मूर्तियों की वैदिक रीति-रिवाज से स्थापना की गई।
24 जून को प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारा दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजक मुन्ना लाल गुप्ता व राजीव कुमार रस्तोगी ने सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
पांचाल घाट पर निवास करने वाले बच्चा स्वामी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास होने की बजह इस बार दो बार दशहरा मनाया गया है। दोनों दशहरा पर भक्तो ने जी भर कर गंगा स्नान किया है। उन्होंने बताया कि गंगा भक्तो के लिए पांचालघाट पर कई स्थानों पर भंडारा चल रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar