जैन सेवा समिति ने 16 स्कूलों के 40 बच्चों को पूरे वर्ष की फीस, कापी किताबें और दीं साइकिल
मुरादाबाद, 26 अप्रैल (हि.स.)। जैन सेवा समिति मुरादाबाद के द्वारा रविवार को नए शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों को आवश्यकतानुसार 16 स्कूलों के लगभग 40 बच्चों को पूरे वर्ष की फीस, कुछ बच्चों को कोर्स एवं साइकिल वितरित की। सबसे ज्यादा हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज के 11 बच्चों को एवं साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कॉलेज की 03 छात्राओं के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों को फीस कॉपी किताबें व साइकिल मिलीं।
जैन सेवा समिति अध्यक्ष नीलम जैन ने बताया कि इस समिति के तत्वाधान में गरीब कन्याओं की शादी का सामान, बुजुर्गों का इलाज, उनको दवाइयों का वितरण होता ही रहता है। परंतु शिक्षा का दान जरूरतमंदों को करना सर्वोत्तम माना जाता है। नीलम जैन ने आगे बताया किजैन सेवा समिति उन सभी बच्चों के लिए सदैव तत्पर रहती है जो सीमित साधनों की वजह से बेहतर शिक्षा पाने में असमर्थ है। अतः यही प्रयास संस्था ने मिलजुल कर किया, पहले भी पिछले कई वर्ष से लगातार कार्य किया गया लेकिन कहते हैं कि मैं अकेला ही चला और कारवां बढ़ता ही गया जो समाज से प्राप्त हुआ उसे समाज को ही वापस उसे ही वापस करके मानवता का एहसास करना इस सुंदर भावना के साथ यह प्रयास निरंतर आगे भी जारी रहेगा । कार्यक्रम का संचालन सुभाष नेता ने किया।
कार्यक्रम में श्वेतांबर जैन समाज से अध्यक्ष राजेंद्र जैन, समाधि सेवा संस्थान से अरविंद जैन की मुख्य उपस्थिति रही। उपाध्यक्ष विनय जैन एवं पंकज जैन, मंत्री अनुज जैन, कोषाध्यक्ष आशु जैन, सोनू जैन, कल्पना चूड़ामणि, का विशेष योगदान रहा। सचिन जैन, प्रदीप जैन, अनुराग शर्मा, पूजा जैन, रितिका जैन, पूनम जैन, शमिता जैन, गोल्डी जैन आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल