शहीद जीत कुमार की प्रतिमा का आईआरएस अमरपाल सिंह लोधी ने किया अनावरण

 


फर्रुखाबाद, 25 अक्टूबर (हि.स.)। फर्रुखाबाद के ग्राम लुकूटपुरा के वीर भारत देश के वीर जवान अमर शहीद जीत कुमार राजपूत की पुण्यतिथि पर रविवार काे श्रद्धांजलि सभा व प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। इस माैके पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)के एडिशनल डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन भारत सरकार अमरपाल सिंह लोधी (आईआरएस) द्वारा अमर शहीद जीत कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, डॉक्टर जेपी वर्मा, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री, अजय राजपूत, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट बिजेंदर राजपूत, स्वयंसेवक, जिलाध्यक्ष नवाब सिंह राजपूत सहित लोधी समाज के कई जिलों के जिलाध्यक्ष, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर