महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह होंगे शामिल

 


महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजन-अर्चन, आरती, प्रसाद वितरण एवं वाल्मीकि समाज के लोगों से करेंगे संवाद

फर्रुखाबाद,25 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री एवं जनपद फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 26 अक्टूबर को अपरान्ह 12.45 बजे महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर फतेहगढ़ स्थित ग्वालटोली में महर्षि वाल्मीकि मंदिर का भ्रमण करेंगे। यह जानकारी रविवार काे जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजन-अर्चन एवं आरती करेंगे। इस अवसर पर प्रसाद वितरण के साथ-साथ वाल्मीकि समाज के लोगों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके आदर्शों तथा सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर