देवरिया मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में शॉर्ट सर्किट से आग लगी
देवरिया, 16 मार्च (हि.स.)। मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू (बाल गहन चिकित्सा कक्ष) वार्ड में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग को बुझा लिया।
सीएमएस डा. एच के मिश्रा ने बताया कि पीआईसीयू वार्ड में पंखे में शार्ट सर्किट के वजह से आग लगी थी। इस घटना से वार्ड में हड़कंप मच गया। वार्ड में भर्ती आठ बच्चों के परिजन घबराकर उन्हें लेकर बाहर भागने लगे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को बुझा कर स्थिति नियंत्रण में कर लिया। इस घटना में कोई घायल नहीं हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक