उप्र की चार बृहद औद्योगिक इकाइयों को 37.99 करोड़ के प्रोत्साहन की वित्तीय स्वीकृति
लखनऊ, 18 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 के अंतर्गत बृहद श्रेणी की चार औद्योगिक इकाइयों को अनुमन्य एवं स्वीकृत वित्तीय प्रोत्साहन एवं सुविधाओं के वितरण के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में 37,99,94,714 रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
इस सम्बन्ध में औद्योगिक विकास विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार बृहद श्रेणी की पात्र औद्योगिक इकाइयों को स्वीकृत कुल धनराशि में से 75,99,895 रुपये नोडल एजेंसी को देय शासकीय व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए तथा 37,23,94,819 रुपये संबंधित औद्योगिक इकाइयों को वितरित किए जाएंगे।
वित्तीय प्रोत्साहन से लाभान्वित होने वाली इकाइयों में मेसर्स पुरुषोत्तम राम फूड्स इण्डिया लिमिटेड, लखनऊ को 4,28,57,821 रुपये, मेसर्स वरुण बेवरेजेस लिमिटेड, मथुरा को 21,86,56,816 रुपये, मेसर्स पसवारा पेपर्स लिमिटेड, मेरठ के लिए 9,73,94,800 रुपये तथा मेसर्स एस.ए. आयरन एण्ड एलाइज प्रा. लि., चन्दौली के लिए 1,34,85,382 रुपये की धनराशि वितरित की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्द्र पाण्डेय