त्वरित निवेश प्रोत्साहन नीति-2020 के तहत चार औद्योगिक इकाइयों को 46.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

 


लखनऊ, 13 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘त्वरित निवेश प्रोत्साहन नीति-2020’ के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में चार औद्योगिक इकाइयों के लिए कुल 46 करोड़ 78 लाख 26 हजार 672 रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह धनराशि नीति के अंतर्गत पात्र औद्योगिक इकाइयों को अनुमन्य प्रोत्साहन व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जारी की जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में इस नीति के क्रियान्वयन के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इसी प्रावधान के सापेक्ष चार औद्योगिक इकाइयों को 46.78 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

स्वीकृत धनराशि में मेसर्स जे.के. सीमेंट लिमिटेड, हमीरपुर को सर्वाधिक 29,14,41,669 रुपये की धनराशि, मेसर्स कनोडिया सेम प्रा0लि0, अमेठी के लिए 3,56,09,735 रूपये, मेसर्स अंकुर उद्योग लिमिटेड, गोरखपुर के लिए 10,21,94,338 रूपये तथा मेसर्स यूनीलीवर इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर के लिए 3,15,63,530 रूपये संबंधित इकाई को वितरित किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय