जिहाद से लड़ने व सनातन की रक्षा करने के गुर सीख रहे बजरंग दल के युवा प्रशिक्षार्थी

 


मुरादाबाद, 02 जून (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की तत्वावधान में चल रहे आठ दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस पर मंगलवार को कृष्ण बाल विद्या मंदिर मंगूपुरा मुरादाबाद के प्रांगण में 27 जिलों से पधारे 165 कार्यकर्ता के द्वारा आज शौर्य प्रदर्शन किया गया। शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में युवाओं को देश में चल रहे अनेकों प्रकार के जिहाद से लड़ना एवं अपने सनातन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना सिखाया गया। आज दि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं के द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पधार कर सभी का उत्साहवर्धन किया।

शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत सह मंत्री जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि हमारे युवा सशक्त भारत का निर्माण करते हैं और देश रक्षा के लिए अपने प्राणों की भी चिंता न करते हुए सदैव तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री जितेन्द्र चौधरी, प्रांत संयोजक निमेश वशिष्ठ, वर्ग पलक विपिन गुप्ता, बृजेश कुमार, नवदीप अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, महानगर संयोजक राजीव ठाकुर, उप्र राज्य बाल अधिकार आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. विशेष गुप्त, दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीत शमशेरी, आशुतोष त्यागी एडवाकेट, शशांक यादव एडवेाकेट, भूपेंद्र धारीबाल, देवेश वशिष्ठ एडवोकेट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल