निजी स्कूलों में अभिभावकों का शोषण करने व मोटी फीस लेने पर गरजे शिव सैनिक

 


मुरादाबाद, 09 अप्रैल (हि.स.)। शिवसेना (शिंदे गुट) मुरादाबाद के जिला प्रमुख नन्हे चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को शिवसैनिकों ने नया शिक्षण सत्र शुरू होते ही निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों का जमकर शोषण करने और वार्षिक शुल्क व नवीनीकरण के नाम पर मोटी फीस लिए जाने के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से बेसिक में माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया।

इस दौरान शिवसेना के मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के समस्त शिक्षण संस्थान मे बेहतर सुविधा न होने के कारण आज-कल अभिभावकों के बीच प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने का चलन प्रचलित है। महंगी फीस, महंगी ड्रेस और महंगा पाठ्यक्रम स्कूलों द्वारा व्यवसाय के नाम पर जमकर लूटपाट की जा रही है। जिससे अभिभावकों का जमकर शोषण किया जा रहा है। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से वार्षिक शुल्क/नवीनीकरण के नाम पर दोबारा हजारों रुपए फीस के रूप में लिये जा रहे हैं।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राज्य सचिव रामप्रसाद प्रजापति, राज्य प्रचारक बाबा कुशाल सिंह, मंडल प्रभारी नितिन वर्मा, महानगर प्रमुख रजत श्रोत्रिय, युवा जिला प्रमुख राकेश प्रजापति, नकुल यादव, ठाकुरदास सैनी, मुकेश सक्सेना, सूरजपाल सैनी, इंद्रजीत सिंह, मुकेश दिवाकर, गुरमीत सिंह बेदी, ओम प्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल