फर्रुखाबाद: आजादी की पुरोधा रानी अवंतीबाई की जयंती लोधी राजपूत महासभा ने धूमधाम से मनाई

 


फर्रुखाबाद, 16 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में स्थानीय एक होटल में रविवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर सेनानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जन्म जयंती भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने रानी अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा ने की तथा संचालन जिला महामंत्री संदेश राजपूत ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष एवं महासभा के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री फतेहचंद वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने मातृभूमि की रक्षा और स्वाधीनता के लिए अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया और अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका जीवन संपूर्ण राष्ट्र और युवा पीढ़ी के लिए त्याग, शौर्य और स्वाभिमान की निरंतर प्रेरणा है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में पुरुषोत्तम वर्मा ने समाज को संगठित होकर रानी अवंतीबाई के आदर्शों पर चलने और शिक्षा व सामाजिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के युवा इकाई जिलाध्यक्ष कौशलेन्द्र राजपूत,

सुमन राजपूत जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा,

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत, किसान नेता अरविंद राजपूत, पवन राजपूत, संतोष राजपूत, अनुज राजपूत, कोषाध्यक्ष सतीश राजपूत, जाजपुर प्रधान सोबरन सिंह राजपूत, नंदराम राजपूत आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar