गणेश पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरू
फर्रुखाबा, 07 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज नगर में श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन लीला का शुभारंभ पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। मंचन की शुरुआत से पूर्व प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, प्रमुख उद्योगपति लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, पवन गुप्ता, मनोज कौशल, संजय बंसल, राम प्रकाश उर्फ कल्लू यादव, अनिल अग्रवाल, प्रहलाद नारायण अग्रवाल, संजय अग्रवाल मुन्ना, ‘बालाजी के दीवाने परिवार’ के पीयूष अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, पीयूष गंगवार, डॉ. संतोष गौड़, संजीव शाक्य, रोहित अग्रवाल, अंकित अग्रवालक्ष अनूप अग्रवाल , मनोज गुप्ता, हिमांशु गुप्ता सहित नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने व्यास पीठ व गणपति महाराज की पूजा-अर्चना की।
पूजन उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक स्वर में भगवान श्री गणेश जी की महाआरती उतारी। इसके बाद सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया और जयकारों के साथ रामलीला मंचन का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
मंचन के लिए विशेष रूप से पधारे वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों ने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए मंचन की समय-सारणी साझा की। कलाकारों ने बताया कि मंचन प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र, आदर्शों और प्रेरक प्रसंगों का जीवंत मंचन किया जाएगा। पहले ही दिन कलाकारों के सजीव अभिनय को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर