शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज तीन दिन रहेगा बंद
फर्रुखाबाद,9 जुलाई (हि.स)।
फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए एक बहुत जरूरी खबर है। शुकुरुल्लापुर ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते 9 से 11 जुलाई तक इस रूट पर भारी डायवर्जन लागू किया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के निर्देशानुसार, शुकुरुल्लापुर पुल पर एक्सपेंशन जॉइंट्स बदलने और मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते 9 जुलाई से 11 जुलाई तक पुल पर हर तरह के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने यह जानकारी दी ।
भारी और मालवाहक वाहनों (ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर, लोडर आदि) के लिए रूट में अहम बदलाव किए गए हैं। कायमगंज-शमशाबाद से फर्रुखाबाद आने वाले वाहन इन्हें हजियापुर तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
फर्रुखाबाद से कायमगंज-शमशाबाद जाने वाले वाहन इन्हें हंथियापुर तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात को सुचारू बनाने के लिए डायवर्जन मार्गों पर स्थानीय और यातायात पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यात्रा के लिए घर से थोड़ा समय निकालकर पहले निकलें। केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar