देश व प्रदेश का हर किसान उद्यमी बनेगा : चौधरी देवेंद्र सिंह

 


मुरादाबाद, 28 जून (हि.स.)। देश व प्रदेश का हर किसान अब उद्यमी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यही संकल्प लिया है, जिसे पूरा करना है। इसके लिए हम किसानों को कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से सीधे बाजार तक लेकर जाएंगे। उनके उत्पादों का जब उन्हें उचित मूल्य मिलेगा, तो निश्चित तौर पर उनकी आय में इजाफा होगा। यह बातें रविवार को मुरादाबाद पहुंचे भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह ने कही।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह के मुरादाबाद आगमन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि हम गन्ना उत्पादन, धान उत्पादन, दूध उत्पादन में जहां नंबर एक की पोजीशन पर हैं. वहीं अब मछली उत्पादन में भी नंबर एक बनने की ओर अग्रसर है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल