सभी के सहयोग से कार्य हुआ आसान: पीएन सिंह

 


-डीआईओएस, जिला मुख्य आयुक्त की विदाई, सम्मान कार्यक्रम

प्रयागराज, 01 जून (हि.स)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक, स्काउट और गाइड के मुख्यायुक्त पीएन सिंह का स्थानांतरण उप शिक्षा निदेशक (डीडीआर) लखनऊ के पद पर हो गया। पूर्व डीआईओएस पीएन सिंह का विदाई समारोह सोमवार को केपी इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को हुआ।

कार्यक्रम में प्रयागराज जनपद के सभी गुटों के शिक्षक, शिक्षक नेता, विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य भारत स्काउट और गाइड सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे। वक्ताओं ने पूर्व डीआईओएस पीएन के कार्याे की प्रशंसा की।

पूर्व डीआईओएस पीएन सिंह ने सभी को सहयोग, प्रेम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज यूपी के बड़े जिलों में से है, यहां पर काम करना मुश्किल है। लेकिन आप सबके सहयोग, प्रेम और हौसलों से सभी काम होता गया। उन्होंने कहा कि कभी भी आप लोगों के वेतन निकासी में कोई दिक्कत नहीं बल्कि माह के पहली तारीख को वेतन खाते में आ जाता था। किसी भी शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक या कर्मचारी का कभी कोई काम नहीं रूका, न उनको दुबारा डीआईओएस कार्यालय आना पड़ता था, ऐसे में आप सभी को एक बार फिर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

विदाई समारोह में रिटायर शिक्षाधिकारी शिव सेवक सिंह, जिला स्काउट कमिश्नर तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, उपसचिव क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज माध्यमिक शिक्षा परिषद रमाकांत सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ पी. पी. सिंह, प्रबंधक महासभा के भोलानाथ दुबे, भजन पांडे, राजेंद्र सिंह, बबलू सिंह, शैलेश द्विवेदी, मेडिकल कॉलेज के डॉ राम सिया सिंह, डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉ संतोष सिंह, डॉ दिलीप कुमार अवस्थी, राजेश सिंह, अरविंद सिंह, उपेंद्र वर्मा, देवराज सिंह, अनुज पांडे, डॉ प्रभाकर त्रिपाठी, नीलम मिश्रा, ज्ञान कुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पीएन सिंह के कार्याें, व्यवहार और सबको साथ लेकर चलने की सराहना करते हुए विदाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र