ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस ने छात्राओं को कानूनी गतिविधियों से कराया रूबरू

 


मुरादाबाद, 27 अगस्त (हि.स.)। ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस मुरादाबाद ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस मुरादाबाद शाखा की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ संयुक्त रूप से गुरुवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आरएसडी अकादमी स्कूल में कालेज छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें वक्ता के रूप में एडवोकेट डॉ. अंजू ने सभी लड़कियों को संविधान के आर्टिकल 14, समानता का अधिकार, लैंगिक समानता का अधिकार, घरेलू हिंसा का शिकार होने पर मिलने वाले कानूनी सहयोग आदि के बारे में जानकारी दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आई नीतू सक्सेना ने लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर एवं सरकारी स्कीमों के लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हुए कहा कि लोक अदालत, नारी उत्थान केंद्र जैसी कई समितियां एवं संस्थाएं हैं जिनके माध्यम से घरेलू हिंसा या अन्य प्रकार की प्रताड़ना से पीड़ित होने पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं। 112 एवं 118 हेल्पलाइन के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यशाला में करीबन 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की अध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि हमारी संस्था के द्वारा हर महीने विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, आज का यह कार्यक्रम लीगल अवेयरनेस के ऊपर रखा गया था। जिसमें लड़कियों को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मिता मालिक, राजेंद्री कपूर,महिमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल