कुलपति के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, सावधान रहने की अपील : प्रो. विनय कुमार पाठक
कानपुर, 02 सितंबर (हि.स.)। अपने नाम और पहचान से बनाए गए फर्जी फेसबुक अकाउंट से सावधान रहें और ऐसे किसी अकाउंट की फ्रेंड या फॉलो रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। साथ ही किसी भी तरह की व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। यह अपील बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने की
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट के माध्यम से विभिन्न लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और फॉलो रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं। प्रो. विनय कुमार पाठक ने आमजन, विद्यार्थियों, शिक्षकों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से ऐसे फर्जी अकाउंट से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध अकाउंट की रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और न ही उसके माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी साझा करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @profvinaypathak है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे केवल इसी आधिकारिक अकाउंट से साझा की जाने वाली सूचनाओं को प्रामाणिक मानें। उन्होंने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से कहा कि यदि प्रो. विनय कुमार पाठक के नाम से कोई संदिग्ध या फर्जी अकाउंट दिखाई देता है तो उसकी रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बजाय संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसे रिपोर्ट करें। इससे फर्जी खातों के जरिए होने वाले संभावित दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी। प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप