मुरादाबाद में पीतल गलाकर वायु प्रदूषण फैला रही फैक्टरी सील, 12 को फैक्ट्रियों को नोटिस

 


मुरादाबाद, 07 अगस्त (हि.स.)। महानगर के बीचोंबीच

पीतल गलाकर वायु प्रदूषण फैला रही एक फैक्ट़री को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार काे सील कर दिया है। इसके साथ ही 12 फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किए हैं। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं तो फैक्ट्रियों को सील की कार्रवाई की जाएगी।

थाना नागफनी के बंगला गांव के अकबर कंपाउंड निवासी मोहम्मद उमर ने आवासीय क्षेत्र में पीतल ढलाई की फैक्टरी है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की। अधिकारियों ने जांच के बाद रिपोर्ट उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी थी, जहां से नोटिस जारी होने पर मोहम्मद उमर ने कोई जवाब नहीं दिया।

इस पर शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट युवराज सिंह के नेतृत्व में

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम और नागफनी थाना पुलिस ने फैक्टरी को सील कर दी।

क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि इसी फैक्टरी को लेकर चार दिन पहले आईजीआरएस पर भी शिकायत हुई थी, लेकिन उससे पहले ही विभाग की ओर से नोटिस देने की प्रक्रिया की गई थी।

उन्हाेंने बताया कि नागफनी, गलशहीद और बलबलान क्षेत्रों में भी पीतल ढलाई के कार्य वाली अवैध रूप से संचालित की जा रही 12 फैक्ट्रियों के स्वामियों को नाटिस जारी किए गए हैं।

देव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

अवैध रूप से संचालित फैक्टरियों को नोटिस जारी किए जाते हैं। जवाब न मिलने या फिर संतोषजनक जवाब न मिलने पर बंदी आदेश जारी किए जाते हैं और कार्रवाई की जा रही है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल