मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 10 रेलगाड़ियों में लगेंगे एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच
मुरादाबाद, 27 फरवरी (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि होली त्यौहार के मद्देनजर मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली 10 रेलगाड़ियों में एक-एक स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 14207 में 28 फरवरी से 6 मार्च तक एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा। 14205 में 2 से 8 मार्च तक, 22420 से 28 फरवरी से 5 मार्च तक, 12056 में 28 फरवरी से 5 मार्च तक, 14235 में 28 फरवरी, 5 व 6 मार्च को, 14208 में 3 से 9 मार्च तक, 14206 में 1 से 7 मार्च तक, 22419 में 1 से 6 मार्च तक, 12055 में 1 से 4 मार्च तक, 14236 में 1 से 6 और 7 मार्च को 1-1 स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल