चार रेलगाड़ियों में अस्थायी रूप से लगाये जाएंगे अतिरिक्त कोच
मुरादाबाद, 20 अगस्त (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार काे बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु मंडल में संचालित चार गाड़ियों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इन अतिरिक्त कोचों से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा में सुविधा मिलेगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि माँ बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस ( 14207) 27 अगस्त से 31 अगस्त तक 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। दल्ली-माँ बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ (14208) में 30 अगस्त से 3 सितम्बर तक, अयोध्या कैंट -दिल्ली (14205) में 29 अगस्त से 2 सितम्बर तक दिल्ली-अयोध्या कैंट (14206) में 28 अगस्त से 1 सितम्बर तक1-1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल