मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 12 रेलगाड़ियों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच

 


मुरादाबाद, 28 मई (हि.स.)। ग्रीष्म काल में ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 12 रेलगाड़ियों में विभिन्न तिथियों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि ट्रेन संख्या 04008 में 30 मई ट्रेन संख्या 0407 में 31 मई को 1-1 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 14207 में 6 जून से 12 जून तक, 14208 में 9 जून से 15 जून तक, 14205 में 8 जून से 14 जून तक, 14206 में 7 जून से 13 जून तक, 14235 में 5 जून से 7 जून तक, 14236 में 6 जून से 8 जून तक, 22420 में 6 जून से 11 जून तक, 22419 में 7 जून से 12 जून तक, 14308 में 6 जून को और 14307 में 9 जून को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल