चार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि में हुआ विस्तार

 

मुरादाबाद, 08 जुलाई (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने बुधवार को बताया यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित चार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है। ये विशेष ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय, रेक संरचना एवं अन्य व्यवस्थाओं के अनुसार ही संचालित होंगी।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट – आनंद विहार टर्मिनल प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को 24 जुलाई से 31 जुलाई तक कुल 3 फेरों का संचालन अवधि विस्तार किया गया हैं। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार टर्मिनल–पूर्णिया कोर्ट प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को 26 जुलाई से 02 अगस्त तक कुल 03 फेरों का संचालन अवधि का, ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी संख्या 05575 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल 28 जुलाई (मंगलवार) को एक फेरे का संचालन अवधि का, ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार टर्मिनल– सहरसा 30 जुलाई (गुरुवार) को एक फेरे का संचालन अवधि का विस्तार किया गया है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल