केएम विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस को लेकर हुई निबंध और कहानी लेखन प्रतियोगिता

 


मथुरा, 12 सितम्बर(हि.स.)। केएम विश्वविद्यालय में कुलाधिपति किशन चौधरी के निर्देशन में हिन्दी दिवस पखवाड़ा 2026 के अवसर पर शनिवार हिन्दी विभाग द्वारा निबंध एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में हिंदी विषय के साथ-साथ विवि के अन्य अन्य फैकल्टी के इच्छुक छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें सैकडों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और हिंदी अवसर, चुनौतियां और भविष्य विषय निर्धारित किया गया था, दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर अपने विचारों और रचनात्मक प्रतिभा को लेखन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता डा. अनीता चौधरी के संरक्षण में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का औचक निरीक्षण एवं प्रतिभागियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी में खुश्बू चौधरी, डा. विजय सिंह सहित शोभित श्रीवास्तव, विवेक सक्सैना, डा. प्रशांत कुमार, अनंत कुमार, रोहित तिवार डा. दिनेश सिंह, हरिओम, योगेन्द्र सिंह, डा. अमित कुमार आदि ने की।

विवि के कुलसचिव डा. पूरन सिंह ने बताया प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा स्वयं लिखे गए निबंध एवं कहानी का वाचन आगामी 14 सितंबर, हिंदी दिवस के अवसर पर मंच से किया जाएगा। इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को विवि के कुलपति द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार