फर्रुखाबाद: सीपी इंटरनेशनल स्कूल में कर्मचारियों की पिटाई से कई बच्चे घायल

 


फर्रुखाबाद, 22 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरबाजा थाना क्षेत्र में सीपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कर्मचारियों ने कई छात्रों को बेरहमी से पीट दिया।

थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि यह स्कूल भाजपा नेता मिथलेश अग्रवाल का है। मंगलवार देर रात को स्कूल के हॉस्टल में अचानक बिजली चले जाने से कुछ बच्चे शोर मचा रहे थे। इस पर वार्डनों ने छात्रों को मारापीटा, जिसमें लगभगत 60 बच्चे घायल होने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना पर कई छात्रों के परिजन देर रात में ही स्कूल पहुंचे गये थे। छात्रों के साथ हुई बर्बरता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रों के बयान दर्ज कर लिए गये हैं। एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar