बिजली की करंट से वृद्ध की मौत,पुलिस जांच में जुटी

 

फर्रुखाबाद, 25 अगस्त (हि.स.)। कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी एक बुजुर्ग की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

रुदायन निवासी रजनेश शर्मा (55) किसी कार्य से घर के बाहर गए थे, तभी अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार, मृतक रजनेश शर्मा जो आज कि घर के बाहर गए हुए थे। तभी मोहल्ले के बच्चों ने बताया कि करंट लग गया, जब परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar