बिजली करंट से बालिका की मौत

 


फर्रुखाबाद, 29 जून (हि.स.)। जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बिजली के करंट से बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की ।

अपर पुलिस अधीधक ग्रीश चंद्र ने बताया कि पिपरगांव निवासी स्वर्गीय विष्णु गौतम की 10 वर्षीय पुत्री पारुल घर से बाहर से निकल रही थी। निकलते समय बालिका ने दरवाजा पकड़ा, दरवाजे में बिजली का तेज करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में आकर बालिका घायल हाे गयी है। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका पांच भाईयाें में सबसे छाेटी थी। पुलिस की जांच में पाया गया कि बिजली के पोल से टूटी केबिल लटक रही थी, जिसकी वजह से दरवाजे में करंट उतर आया और उसकी चपेट में आकर बालिका की माैत हाे गई है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar