फसल की रखवाली कर रही वृद्धा को सांप ने काटा, मौत

 


हमीरपुर, 22 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में खेत में फसल की रखवाली कर रही एक वृद्धा को बुधवार को जहरीले सांप ने काट लिया और माैत हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली के टोला गांव निवासी कुसमा रानी 57 पत्नी मोतीलाल बुधवार को खेत में खड़ी तिल की फसल की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान वृद्धा को जहरीले सांप ने काट लिया। वृद्धा के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पहुंच कर उन्हे सीएचसी पहुंचाया। जहां पर परिजन बिना इलाज कराए पनवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल अनूप कुमार ने बुधवार को शाम बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा