तेज रफ्तार डंपर ने बुजुर्ग को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम

 


बांदा, 20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित लोगों ने बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के कार्रवाई और आवश्यक कदम उठाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

थानाध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि हादसे में जसईपुर गांव निवासी महेश पुत्र जागेश्वर सिंह की मौके पर ही जान चली गई। महेश घर से खेत की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। उसे जब हादसे की जानकारी हुई ताे चालक वाहन छाेड़कर फरार हाे गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित लोगों ने बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने दुर्घटना वाले स्थान पर स्पीड ब्रेकर बनवाने और यातायात की गति नियंत्रित करने की मांग की। जाम की सूचना पर तिंदवारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक जाम लगे रहने से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के कार्रवाई और आवश्यक कदम उठाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर उसके नीचे फंसे शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर थानाध्यक्ष संदीप पटेल समेत पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह