जौनपुर : मेहरावा स्टेशन के पास ट्रेन से कट कर वृद्ध की माैत, पहचान नहीं
जौनपुर, 01 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावा स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
जीआरपी भंडारी प्रभारी सुनील गौड़ ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव