पिलखुआ-कुचेसर रोड रेलखंड पर आटोमेटिक ब्लॉक से मुरादाबाद मंडल की आठ ट्रेनें प्रभावित
मुरादाबाद, 16 जून (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखण्ड पर पिलखुआ-कुचेसर रोड रेलखंड पर आटोमेटिक ब्लॉक, कमीशनिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण आठ रेल गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण तथा नियंत्रण किया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार ट्रेन संख्या 19602 न्यु जलपाईगुड़ी-उधना एक्सप्रेस, 12583 लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस और 15128 नई दिल्ली-बनारस परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि 22544 लालकुआं-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 12584 आननद विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 15060 आनंद विहार टर्मिनस-लालकुआं एक्सप्रेस और 2558 आननद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस पुनर्निर्धारित होकर चलेंगी।----------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल