मुरादाबाद के डॉ सुनीत गिरि बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित

 


मुरादाबाद, 12 जुलाई (हि.स.)। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की केन्द्रीय चुनाव समिति की रविवार को लखनऊ में बैठक संपन्न हुई जिसमें मुरादाबाद निवासी वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ सुनीत गिरि को बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वसम्मति से प्रत्याशी घोषित किया गया।

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) मुरादाबाद इकाई के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार पाठक एवं जिला मंत्री पुष्पेश मिश्र ने संयुक रुप से बताया कि बैठक में मुरादाबाद और बरेली मंडलों के सभी 18 जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में डॉ. सुनीत गिरि को समर्थन दिया।

इस अवसर पर डॉ.सुनीत गिरि ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा करनें के लिए पुराने समय से ही शिक्षक ही विधान परिषद में शिक्षकों की आवाज उठाते रहे हैं। वर्तमान समय में गैर शिक्षक एवं राजनीतिक व्यक्ति आने पर शिक्षक असहाय महसूस करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल