नवागत डीआईओएस डॉ देवेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार काे बताया प्राथमिकता
जौनपुर,,03 जून (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में नए डीआईओएस के रूप में डॉ देवेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। जनपद चन्दौली से स्थान्तरित होकर आए डॉ देवेंद्र कुमार सिंह ने अपना कार्यभार संभालने के बाद कार्यालय में मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक करके सख्त दिशा निर्देश दिये।उन्होंने माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए शासन के निर्देश के अनुसार जीरो टारलेन्स की नीतियों को अपनाते हुये कार्यालय को पारदर्शी तरीके से करने और एक जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर करने, राजकीय विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया।इसके पहले कार्यालय पहुंचने पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह, एसोसिएट राजेश यादव, वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र मौर्य, प्रधान सहायक रमेश प्रजापति, यूपी मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष सुनील यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
यहां तैनात रहे जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार का स्थानांतरण होने के बाद प्रदेश शासन ने डॉ देवेंद्र कुमार को सिंह को चंदौली से जौनपुर का नया डीआईओएस नियुक्त किया है। जौनपुर में काफी पहले डॉ देवेंद्र सिंह एसोसिएट डीआईओएस के रूप में काम कर चुके हैं।इस मौके पर अवनीश दुबे, संजय कुमार, विकास दीक्षित, राजन सिंह , रवि सिंह, हेमंत प्रजापति, फौजदार राम, रणजीत चौधरी, निर्मला देवी, सभाजीत सिंह अन्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव