बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए भाजपा प्रतिबद्ध : संजय गुप्ता

 


प्रयागराज,13 अप्रैल (हि.स.)। बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महानगर के सभी स्थानों पर, जहां-जहां अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां स्वच्छता एवं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह बातें भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलकर ही समतामूलक भारत का निर्माण संभव है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार 'सबका साथ,सबका विकास' के मार्ग पर चल रही है और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा स्वच्छता एवं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हाईकोर्ट चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया और दीपदान किया गया। कार्यकर्ताओं ने 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों के साथ उनके प्रति अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की।

इस दौरान आनंद सोनकर,आनंद श्रीवास्तव,रमेश पासी,डॉ.शैलेश पांडेय,कुंज बिहारी मिश्रा,अनुज कुशवाहा,विक्रमजीत भदौरिया,श्याम हेला,राजेश सोनकर, अजय हेला,अरुण पटेल,गया प्रसाद,वंदना सिंह,विजय श्रीवास्तव,अजय सिंह, कंचनलता कुशवाहा,शिखा रस्तोगी,चंद्रा अहलूवालिया,प्रवीण भारतीया,राजेश गोंड,डॉ.रवींद्र प्रताप,पवन श्रीवास्तव,विवेक मिश्रा,दीप द्विवेदी,विश्वास श्रीवास्तव,शुभम सिंह,आभा सिंह,प्रियंका पराशर,गोपाल श्रीवास्तव,रवींद्र गांधी, दुर्गेश नंदिनी,पवन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल