मुरादाबाद : जिलाधिकारी जिले के तीन सहायता प्राप्त विद्यालयों में लिपिक भर्ती प्रक्रिया की कराएंगे जांच

 


मुरादाबाद, 02 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के तीन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया की जांच जिलाधिकारी करवाएंगे। जिलाधिकारी अनुनय झा ने गंभीरता से पूरे मामले का संज्ञान लिया है।

ठाकुरद्वारा तहसील के अधिवक्ता पीयूष चौहान ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने कृषक इंटर कॉलेज शरीफनगर, गोविंद बल्लभ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर तिगरी और लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज सुल्तानपुर दोस्त में हुई लिपिक भर्तियों पर सवाल उठाए हैं। पीयूष चौहान ने आरोप लगाया कि दो विद्यालयों में चहेते अभ्यर्थियों का चयन किया गया। वहीं, तीसरे विद्यालय में भर्ती प्रक्रिया अभी जारी है। जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए जिलाधिकारी अपने निर्देश जारी कर दिए हैं।

------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल