दीपावली पर्व व्यक्ति परक न होकर समिष्टि परक है: रमेश आर्य
मुरादाबाद, 10 नवंबर (हि.स.)। आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद में मंगलवार प्रातः काल साप्ताहिक यज्ञ व दीपावली पर्व पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आर्य समाज के मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट ने कहा कि दीपावली का सम्बन्ध व्यक्ति परक न होकर समिष्ट परक है।
यज्ञ पंडित वीरेंद्र आर्य ने अरविंद आर्यबंधु की यज्ञमानी में सम्पन्न कराया गया तत्पश्चात शिवम् आर्य ने ईश्वरीय भक्ति भजन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डा राम मुनि ने महर्षि दयानंद सरस्वती के अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया और सूर्य प्रकाश द्विवेदी ने दीपावली के वैदिक स्वरुप को बताया।
आर्य समाज के मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट ने दीपावली पर्व पर अपना पक्ष रखते हुए बताया कि दीपावली का मूल नाम नव सस्षेष्टि पर्व है जो ईश्वर कृत नवागत अन्न और नवागत ऋतु के अनुकूल जीवन चर्या बिताने की शिक्षा देती है। समस्त प्रथ्वी पर वर्षा ऋतु से शीलन बढ़ जाती है। शीलन प्रदूषण कारक होकर रोग वर्धक होती हैं। इसलिए शीलन को दूर करने के लिये चूना आदि पदार्थों से वातावरण की शुद्धता की जाने की परम्परा है। प्राचीन काल से रोग वातावरण के निदान के लिये ऋषि -मुनियो ने यज्ञ की व्यवस्था दीऔर घी व तेल की ज्योति रोग नाशक बतायी जो वातावरण को पवित्र और शुद्ध करती है।इस ऋतु में ईश्वर ने मानव की आजीविका के लिये चावल के रुप में अन्न दिया जिसको चक्की आदि उपकरणो के अभाव में भूनकर और बाटकर खाया। खील का पूजन इसी आशय से किया जाता है।
जहां कुछ लोग दीपावली पर्व का संबंध श्रीराम से जोड़ते हैं वह ग़लत है क्योंकि श्रीराम की महत्ता के लिये बाल्मीकि रामायण सबसे सैद्धांतिक मानी जाती है। बाल्मीकि रामायण के अयोध्या काण्ड के तृतीय सर्ग के चतुर्थ सर्ग में श्रीराम के राज्याभिषेक चैत्र मास में वर्णित है वहीं महाकवि तुलसीदास जी की रामायण में भी रावण वध चैत्र मास की चौदश का उल्लेख है। इस तरह दीपावली का सम्बन्ध व्यक्ति परक न होकर समिष्ट परक है। गोष्ठी में अरविंद आर्यबंधु निर्मल आर्य, मयंक आर्य डा आलोक कुमार संतोष कुमार गुप्ता रविन्द्र आर्य यशपाल आर्य निहाल सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, सतीश मदान अर्जुनवीर वर्मा, अक्षय सोती अमित आर्य आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल