अनूप कुमार चौधरी बने भाजपा कानपुर उत्तर के एससी-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष

 


कानपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर उत्तर जिले में मंगलवार को अनूप कुमार चौधरी को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ने उनके मनोनयन को स्वीकृति प्रदान की।

अनूप कुमार चौधरी के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, नमामि गंगे अभियान के प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित एवं अतुल गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि अनूप कुमार चौधरी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा एससी-एसटी समाज के बीच पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप