दीवानी बार में प्रारंभ यूनियन बैंक के वक्रांगी केंद्र,लाइब्रेरी का जिला जज ने किया उद्घाटन

 


जौनपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ भवन में गुरुवार को यूनियन बैंक के वक्रांगी केंद्र का उद्घाटन जिला जज सुशील कुमार शशि द्वारा किया गया। इसके अलावा संघ भवन में नवनिर्मित हाल एवं सिविल लाइब्रेरी का भी जिला जज द्वारा उद्घाटन किया गया।

उन्होंने बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, मंत्री रण बहादुर यादव एवं अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं को यूनियन बैंक की नई शाखा के अलावा सिविल लाइब्रेरी व हाल के निर्माण को लेकर बधाई दी एवं उनके उत्तम कार्यकाल एवं उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा की।

इस अवसर पर अधिवक्ता सत्यनारायण सिंह, रमेश चंद्र उपाध्याय, अवधेश सिंह,जवाहरलाल यादव, रुद्र प्रकाश यादव,ब्रजनाथ पाठक,हिमांशु श्रीवास्तव,मृदुल यादव, सीपी दुबे, विनोद प्रजापति आदि उपस्थित थे।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव